फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीआरओ के दैनिक मजदूरों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया हंगामा

Wed, 25 Sep 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद बीआरओ के दैनिक मजदूर। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-सोबला सड़क पर कार्यरत दैनिक मजदूरों ने बीआरओ पर बगैर मानदेय काम कराने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कमान अधिकारी कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने कमान अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को तवाघाट-सोबला सड़क पर कार्यरत दैनिक मजदूरों ने कार्यक्षेत्र में तैनात अधिकारियों पर बेवजह गालीगलौज करने, तीन मजदूरों को बगैर वेतन डेढ़ महीने से काम कराने, बगैर पूर्व सूचना के काम से निकालने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कमान अधिकारी को ज्ञापन दिया।
उन्होंने कमान अधिकारी कार्यालय के बाहर हंगामा भी किया। बाद में मजदूरों ने कोतवाली पहुंचकर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती सौंपा। साथ ही ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी को भी आपबीती बताई।
विज्ञापन

सूचना के बाद बीआरओ के ओसी सौरव कुमार और कोतवाल विजेंद्र शाह ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और मजदूरों के साथ बैठक की।
ओसी ने मजदूरों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने कहा कि मजदूरों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद मजदूर शांत हुए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें