फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नजंग के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर, एक मजदूर की मौत

Sat, 01 Mar 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर नजंग के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है जबकि दो मामूली रूप से चोटिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

धारचूला कोतवाली के एसओ बिजेंद्र शाह के अनुसार शनिवार दोपहर 1:30 बजे नजंग पुल के पास स्थित ढाबे के बाहर सड़क निर्माण कंपनी सारथी के कुछ मजदूर चाय पी रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। पत्थरों की चपेट में आने से संतोष सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 नौगाड़ दार्चुला नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
गणेश सिंह ठकुन्ना पुत्र चंद्र सिंह निवासी नौगाड़ धुलीगड़ा दार्चुला गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी के चौकीदार वीरेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी जिप्ती पांगला धारचूला, दीपक सिंह ठगुन्ना पुत्र दलजीत सिंह निवासी नौगाड़ धुलीगड़ा दार्चुला भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। इनके अलावा राकेश जोशी और सुरेश कुमार मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पांगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों और मृतक के शव को धारचूला लाया जा रहा है।



अनियंत्रित जेसीबी खाई में गिरा, चालक घायल

रीठासाहिब (चंपावत)। रीठासाहिब क्षेत्र के केलपाल में एक जेसीबी गहरी खाई में गिर गई। इसमें चालक घायल हो गया आसपास के लोग उसे भिंगराड़ा अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां स्टाफ नहीं मिला। इस पर निजी अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे लोहाघाट अस्पताल रेफर कर दिया। सीएमओ का कहना है कि स्टाफ नहीं मिलने की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे रीठासाहिब की ओर जा रही जेसीबी भिंगराड़ा से दो किमी आगे केलपाल में अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में जेसीबी चालक गोपाल जोशी पुत्र भूपाल जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी चालक को किसी तरह बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए पहले भिंगराड़ा अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां स्टाफ नहीं मिला। इसके उसका निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से लोहाघाट अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस मामले में सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि पता लगाया जाएगा स्टाफ कहां था। कहा कि लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



बोल्डर गिरने से कुलागाड़-धारचूला पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त
धारचूला (पिथौरागढ़)। बारिश के चलते बोल्डर गिरने से पेयजल निगम की चार करोड़ की लागत से निर्मित कुलागाड़-धारचूला पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। एसडीएम ने शीघ्र लाइन को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
हिलवेज कंपनी के सीनियर मैनेजर त्रिलोक सिंह दानू ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी बहने लगा और दोबाट के पास सेगठा में बने टिन शेड में रह रहे करीब 50 मजदूरों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। बताया कि रात को अधिक ठंड पड़ने से चार मजदूर बीमार हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि शनिवार को डीजल टैंकर के ऊपर पहाड़ी से अचानक बोल्डर आने से चालक बाल-बाल बच गया। टैंकर को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें