फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धरमघर में मिला नेपाली मजदूर का शव

Sat, 01 Mar 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। धरमघर स्थित रामलीला मैदान में एक व्यक्ति का शव दिखाई देने पर लोगों ने थल पुलिस को सूचना दी।थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त धीरेंद्र डांठ (32) पुत्र गंग राम निवासी बिथड़चीर जिला बाजड़ नेपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बेड़ीनाग भेजा है। बताया जा रहा है कि वह धरमघर क्षेत्र में मजदूरी करता था। शुक्रवार को शराब पीने और रात ठंड में रहने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। टीम में एसआई दिनेश शर्मा, गोविंद राम, धीरेंद्र पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें