फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में पीआरडी जवान नाप रहा है मरीजों का ब्लड प्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में खुशियों की सवारी चलाने वाला पीआरडी जवान मरीजों का ब्लड प्रेशर नापने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने उक्त पीआरडी जवान पर लोगों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।
मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर वैक्सीनेशन के तहत लोगों का ब्लड प्रेशर नापने का कार्य खुशियों की सवारी चलाने वालेे पीआरडी जवान बहादुर जंगपांगी से लिया जा रहा है।
लोगों ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पीआरडी जवान ने स्वास्थ्य से संबंधित कोई पढ़ाई भी नहीं की है।
कोरोना महामारी काल में वैक्सीनेशन के लिए आ रहे लोगों की बीपी रिपोर्ट गलत दर्ज हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन रहेगा, यह एक अहम सवाल बना हुआ है।
वैक्सीनेशन के लिए आए कैलाश कोरंगा का कहना है कि पीआरडी कर्मी से ब्लड प्रेशर नपवाना गंभीर है। इसका विरोध करने पर पीआरडी जवान ने उनके साथ अभ्रदता की।
कार्य की अधिकता को देेखते हुए पीआरडी जवान को ब्लड प्रेशर नापने के कार्य पर लगाया हुआ है। इसके लिए उसे पूर्व में ट्रेनिंग दी गई है। अगर किसी के साथ कोई अभद्रता हुई है तो वह मेरे से संपर्क कर सकता है। जांच के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हेमंत चंदोला, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें