फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भाजपा ने पांच ब्लॉकों में जारी की प्रत्याशियों की सूची

Fri, 08 Aug 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पांच विकासखंडों में भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस अभी इसमें पिछड़ी है। भाजपा ने धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना, बिण और गंगोलीहाट में ब्लॉक प्रमुख पद पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। डीडीहाट, मूनाकोट और बेड़ीनाग में अभी भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन

सीमांत जिले के आठ विकासखंडों में ब्लॉकों में प्रमुखों का चुनाव होना है। दोनों ही प्रमुख राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस पंचायत चुनाव निपटते ही सभी विकासखंडों में अपने खेमे का ब्लॉक प्रमुख बनाने का दावा कर रहे हैं। सीमांत के लोग भी दोनों की दलों के ब्लाॅक प्रमुख के चेहरे का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार इसमें भाजपा ने बाजी मारी है जबकि कांग्रेस पिछड़ी है। भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है, इसमें जिले के पांच विकासखंड शामिल हैं।
जारी सूची में भाजपा ने अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित धारचूला में मंजुला बुदियाल, मुनस्यारी में सामान्य सीट पर प्रदीप सिंह रावत, कनालीछीना में सामान्य सीट पर महिमन कन्याल, बिण में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित सीट पर कवित वर्मा, गंगोलीहाट में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि मूनाकोट, बेड़ीनाग और डीडीहाट में ब्लॉक प्रमुख के चेहरे जल्द सामने आएंगे। कांग्रेस ने फिलहाल किसी भी विकासखंड में अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने नहीं दिया साथ, अब निर्दलीय मैदान में उतरेगी वनराजी बेटी कृति
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। पहली बार बीडीसी सदस्य बनी वनराजी बेटी को भाजपा से ब्लॉक प्रमुख का उम्मीदवार नहीं बनाया गया। भाजपा ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किया तो अब वह दोनों राष्ट्रीय दलों को चुनौती देने के लिए निर्दलीय मैदान में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि हार मिले या जीत वह हर हाल में वनराजियों की आवाज बुलंद करेंगी। बेटी को बीडीसी सदस्य बनाने के लिए उसके कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले उनके पिता पूर्व विधायक गगन रजवार भी इस चुनावी जंग में उनके साथ खड़े रहेंगे।
धारचूला के पूर्व विधायक गगन रजवार की पुत्री किमखोला निवासी कृति रजवार वनराजी समुदाय की पहली महिला हैं जो पंचायत चुनाव लड़ीं और जीतीं। उन्होंने डुंगातोली क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ा, वह भी अनारक्षित सीट से। दो पुरुष प्रत्याशियों से हुए चुनावी मुकाबले के बाद भी उन्होंने चुनाव जीतकर अपने समुदाय की पहली पंचायत प्रतिनिधि होने का गौरव हासिल किया। उनका लक्ष्य ब्लॉक प्रमुख बनकर पूरे विकासखंड के साथ ही अपने समुदाय की आवाज बुलंद करना है। इसी उद्देश्य से उन्होंने भाजपा से दावेदारी की पेशकश की।
भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तो इसमें वनराजी बेटी को स्थान नहीं मिला। अब कृति निर्दलीय मैदान में उतरकर अपनी पार्टी के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी को चुनौती देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें