फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत के खिलाफ भाजपा का धरना

Tue, 07 Jun 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
भाजपा का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में मंगलवार को भी पेयजल सप्लाई ठप रही। गलाती-धारचूला पेयजल योजना ठप होने के कारण दस दिन से नगर में नलों से पानी की बूंद नहीं टपकी है। मंगलवार को इस अव्यवस्था से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं धरना दिया। मांग की कि पानी का संकट पैदा करने के लिए जिम्मेदार पीएमजीएसवाई के ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। पेयजल लाइन गलाती में सड़क निर्माण के दौरान निकले मलबे की चपेट में आने से टूटी है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी और महामंत्री महेंद्र बुदियाल ने कहा कि लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं और अब तक लाइन सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पेयजल लाइन तोड़ने के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसी से लाइन की मरम्मत का पूरा पैसा वसूला जाए।

धरने पर अशोक नबियाल, हरीश धामी, पवन धामी, होशियार बिष्ट, केआर भारती, सीमा गुप्ता, लीला कुंवर, कैलाश धामी, सुरेंद्र खड़ायत, जोगा सिंह, गगन धामी, दिनेश सिंह आदि बैठे। इस बीच भाजपा ने नगर के लोगों की समस्या को देखते हुए खुद भी वाहनों में ढोकर पानी का वितरण शुरू कर दिया है। भाजपा जिला महामंत्री बुदियाल ने कहा कि जब तक पेयजल सप्लाई सामान्य नहीं हो जाती, वाहनों से पानी का वितरण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें