फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: बिशन सिंह चुफाल ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां, जानें पत्रकार वार्ता करते हुए क्या कह रहे विधायक

Mon, 08 Apr 2024 07:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने सोमवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 10 साल और राज्य सरकार के सात साल में राज्य में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हीं कार्यों को लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
बिशन सिंह चुफाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 10 साल और राज्य सरकार के सात साल में राज्य में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हीं कार्यों को लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को भाजपा कार्यालय में डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब वर्ग के लोगों को आवास दिलाने के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ के गांवों में पेयजल की काफी दिक्कत होती थी। हर घर नल हर घर जल योजना के तहत ऊंचाई में बसे गांवों में पेयजल पहुंचा है। जिससे ग्रामीण महिलाओं और लोगों का जीवन आसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए और सीमांत के लोगों की सुविधा के लिए नैनीसैनी हवाई अड्डे से देहरादून, पंतनगर के लिए प्लेन सेवा शुरू की है। इसके अलावा हल्द्वानी से पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा शुरू की है। जिससे लोगों को आवागमन में आसनी हो रही है।

ये पढ़ें-  Uttarakhand Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, घर बैठे बुजुर्ग और दिव्यांगजन डाल रहे वोट
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार राज्य के विकास और पलायन को रोकने के लिए लघु और कुटीर उद्योग लगा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा से वंचित गांवों को तेज गति से सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, गेहराज पांडे, मीडिया प्रभारी रघुवीर बिष्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें