नेपाल के बैतड़ी जिले का युवक इजरायल में हमास के कब्जे में है। आतंकवादियो के कब्जे में गए बिपिन जोशी को 45 दिन हो गए है। इस दौरान बिपिन से कोई संपर्क नहीं हो सका। बिपिन के माता-पिता ने नेपाल के विदेश मंत्री से मिलकर मदद की गुहार लगाई है।
भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले का युवक इजरायल में हमास के कब्जे में है। दो महीने पहले इजरायल गए बैतडी के दोगडाकेदार गांव पालिका 1 रीम गांव का बिपिन जोशी पढ़ाई के उद्देश्य से इजरायल गया था। उस समय हमास आतंकियों द्वारा इजरायल में हमले के दौरान बिपिन जोशी को भी हमास के आतंकवादी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
उस समय नेपाल के 10 विद्याथिर्यों को हमास के आतंकवादियों द्वारा मार दिया गया था, बिपिन जोशी के माता-पिता के अनुसार इजरायल में हमास के आतंकवादियो के कब्जे में गए बिपिन जोशी पिछले 45 दिनों से संपर्क विहीन है। विपिन जोशी के माता-पिता ने नेपाल के विदेश मंत्री से मिलकर गुहार लगाई है कि उनके बेटे को सकुशल देश लाया जाए।
इस पर नेपाल के विदेश मंत्री एनपी साउद ने कहा कि इजरायल में स्थित नेपाली दूतावास ने स्पष्ट कहा है कि इजराईली सेना के प्रवक्ता ने बताया है हमास के आतंकवादियों ने जिनको कैद किया है उसमें बिपिन जोशी भी शामिल है। जिसको हमास के आतंकवादी गाजा की तरफ ले गए हैं। अब बैतडी का बिपिन जोशी अभी जीवित है या नहीं अभी कुछ कहना संभव नहीं है।