फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनालीछीना बीडीसी बैठक का सदस्यों ने किया विरोध

विज्ञापन
कनालीछीना ब्लॉक सभागार के बाहर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में विकास कार्य मानकों के अनुरूप न होने का आरोप लगा पंचायत प्रतिनिधियों ने कनालीछीना ब्लॉक सभागार में हुई बीडीसी बैठक का विरोध किया। सदस्यों का कहना था कि बिना कोरम पूरा करे बैठकें कर प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मामले में सुनवाई नहीं हुई तो सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में बुधवार को बीडीसी बैठक हुई। इसमें कनिष्ठ उपप्रमुख कमला पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु ओझा, कमल दीप सिंह बिष्ट, शिवराज भंडारी, विक्रम बसेड़ा, विवेकानंद जोशी, विकास भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ललित पाल ने विरोध किया। उन्होंने ब्लॉक सभागार के बाहर धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान उनको मनाने के प्रयास किए गए, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्हें बैठक की सूचना भी नहीं दी जा रही है। क्षेत्र पंचायत निधि और केंद्रीय वित्त में सदस्यों को विश्वास में लिए बिना मानकों का उल्लंघन कर मनमाने ढंग से धन बांटा जा रहा है। केंद्र सरकार की वित्त पोषित बीएडीपी में भी मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों पर कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि एक बाहरी व्यक्ति विकासखंड कार्यालय के अधिकारियों पर दबाव बना रहा है। बिना कोरम के प्रस्ताव मनमाने तरीके से पारित किए जा रहे हैं।
विकास कार्यों के लिए बैठक में हुई चर्चा
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत कनालीछीना की क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुनीता कन्याल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया। क्षेत्र प्रमुख सुनीता ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी विकास कार्यों को तय समय पर पूरा करें। जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने लोनिवि, जल संस्थान, उरेडा, कृषि, समाज कल्याण, सहकारिता, पंचायती राज विभाग से संबंधित समस्या सुलझाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें