फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक गुरना के शाखा प्रबंधक को हटाने की मांग को प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ कल्क्ट्रेट में प्रदर्शन करते गुरना के लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक गुरना के शाखा प्रबंधक को हटाने के लिए ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समाजसेवी बसंत भट्ट के नेतृत्व में सोमवार को लोग डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने वहां डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन देकर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक गुरना के शाखा प्रबंधक को हटाने की मांग की। बताया कि बैंक में स्थानीय लोगों को बैंकिंग सुविधा मिलने में परेशानी हो रही है। इससे परेशान लोग बैंक से अपने खातों को बंद कर डाकघर और अन्य बैंकों में खाते खोल रहे हैं। उन्होंने शाखा प्रबंधक को गुरना शाखा से शीघ्र स्थानांतरित कर वहां व्यवहारकुशल शाखा प्रबंधक भेजने की मांग की। कहा कि यदि शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण शीघ्र नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर उक्रांद महामंत्री जगत सिंह मेहता, कृष्णानंद भट्ट, राजेश भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें