फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ का शशांक दिल्ली न्यायिक सेवा में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट में चयन

विज्ञापन
शशांक भट्ट। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के शशांक नंदन भट्ट का चयन दिल्ली न्यायिक सेवा के लिए हुआ है। उन्होंने वर्ष 2017 में दिल्ली न्यायिक सेवा की परीक्षा दी थी। दिल्ली सरकार के विधि न्याय एवं विधायी मामलों के विभाग से उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

शशांक वर्ष 2017 में पहले ही प्रयास में मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा में भी चयनित हुए थे, इसलिए अभी वह मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। शशांक ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों, पिता वरिष्ठ अधिवक्ता डीएन भट्ट, माता अध्यापिका दया भट्ट, दादा-दादी, नाना नानी और बहनों को दिया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा डॉन बॉस्को स्कूल से हुई। उसके बाद बीए, एलएलबी इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें