फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बैतड़ी-धनगड़ी विमान सेवा शुरू, पहले दिन 17 यात्री पहुंचे बैतड़ी

Sat, 17 Oct 2020 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धनगड़ी से विमान से बैतड़ी पहुंचे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल ने भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी जिले से विमान सेवा शुरू कर दी है। विमान सेवा शुरू होने से सुदूर के लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी। बैतड़ी के पाटन एयरपोर्ट से इसकी शुरुआत हुई। शुक्रवार को समिट एयर का 19 सीटर विमान 17 यात्रियों को लेकर बैतड़ी पहुंचा। सात यात्री धनगड़ी गए। समिट एयर के सुदूर पश्चिम के प्रबंधक सरोज उप्रेती ने बताया विमान सेवा अभी सप्ताह में एक दिन संचालित होगी।

विज्ञापन


यात्रियों की संख्या बढ़ने पर नियमित किया जाएगा। विमान 10 बजे धनगड़ी से चलकर 17 मिनट में पाटन पहुंचेगा। बस से यह यात्रा छह घंटे में होती है। विमान का एक तरफ का किराया 3800 नेपाली (2375 भारतीय) रुपये है। विमान सेवा शुरू होने का बैतड़ी के सामाजिक संगठनों से स्वागत किया हैं। 

एयरपोर्ट में न टर्मिनल भवन, न टावर
बैतड़ी के पाटन में बने एयरपोर्ट की लंबाई 660 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है। नेपाल के पाटन एयरपोर्ट को वहां के उड्डयन विभाग ने 19 सीटर विमान उड़ाने की अनुमति दी है, जबकि नेपाल के बैतड़ी पाटन एयरपोर्ट पर अभी टर्मिनल भवन और टावर बनकर तैयार नहीं हुए हैं। फिलहाल पाटन नगर पालिका के भवन से कार्य संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


माओवादियों ने 1995 में पाटन एयरपोर्ट के टावर को आग के हवाले कर दिया था। नेपाल ने सीमा के लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए 2017 में 110 करोड़ नेपाली धनराशि से पश्चिमांचल के दूसरे बड़े एयरपोर्ट का विस्तार किया है। तीन साल में निर्माण के बाद 30 सितंबर को उड्डयन मंत्री योगेश भट्टाराई ने बझांग, डोटी और बैतड़ी के हवाई अड्डो का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें