फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बगवाली... ढोल-दमाऊ की थाप पर स्तुति

Mon, 09 Nov 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के मडलक गांव में बगवाली के साथ आस्था और लोक संस्कृति का रंग चढ़ने लगा है। मां वैष्णवी की आराधना में पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। गांवों में रातभर ढोल-दमाऊ की गूंज के बीच पारंपरिक देवी स्तुति के गीत गाए जा रहे हैं। पुरुष ढुस्के तो महिलाएं झोड़े गाकर मां भगवती की आराधना कर रही हैं।
विज्ञापन

मडलक, बगौटी, सेलपेडू, सुनकुरी, मजपीपल, कंटुकरा, सागर, धौनी बुंगा, गुरेली और चामा सहित आसपास के दर्जनों गांवों में बगवाली को लेकर उत्साह है। मडलक के भगवती खल में महिलाओं के सामूहिक गायन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। महिलाएं दे दे वरदान आयूं देवी तेरा थान जैसे पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से मां भगवती का गुणगान कर रही हैं। समिति अध्यक्ष आनंद जोशी और भुवन चंद्र भट्ट ने बताया कि मुख्य बगवाली 11 नवंबर को होगी। इस दिन आसपास के दुर्गम पहाड़ी गांवों से पारंपरिक रथ और जत्थे रीति-रिवाजों के साथ मुख्य मंदिर पहुंचेंगे। मेले में लोक परंपराओं और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें