फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भैयादूज के लिए महिलाओं ने तैयार किए पारंपरिक च्यूड़े

Mon, 09 Nov 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भैयादूज पर्व के लिए ग्राम पंचायत सुई खैसकांडे में महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्व पर भाइयों के सिर पूजन के लिए महिलाएं पारंपरिक तरीके से च्यूड़े तैयार करने में जुटी हैं। गांव में इस परंपरा के लिए खासा उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

तुलसी चौबे ने बताया कि भैयादूज के दिन बहनें च्यूड़ों से भाइयों का सिर पूजन कर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। यह परंपरा भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। पूर्व प्रधान अमिता चौबे ने बताया कि बहनों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दौरान राजेश्वरी चौबे, देवकी नंदन चौबे, तनिष्क चौबे और कनिष्क चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें