फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनी तलैया, समस्या से विभाग ने किया किनारा

विज्ञापन
भारी बारिश से कनालीछीना ब्लाक के साता गांव को जाने वाली पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। कस्बे की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। बारिश का पानी बीच सड़क में बह रहा है। सड़क की दोनों तरफ की नालियां चोक होने से पानी निकासी नहीं हो पा रही है। जलभराव के कारण लोगों का चलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मुवानी की मुख्य सड़क बदहाल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सड़क में जमा पानी तेज रफ्तार वाहनों से छिटककर राहगीरों के कपड़ों पर गिर जाता है। दुकानों और घरों में भी पानी घुस जाता है। चौसाली बाजार से स्टेशन तक सड़क की दशा खराब है। गड्ढे गहरे होने से दुर्घटना का भी खतरा है। विभागीय अधिकारी, तहसील प्रशासन, क्षेत्रीय विधायक रोजाना इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। लोग भी इसे सुधारने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद लोनिवि सड़क को गड्ढामुक्त नहीं कर सका है। व्यापार मंडल मुवानी के अध्यक्ष सोबन सिंह कार्की, बीडीसी सदस्य कमलदीप बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चंद आदि ने सड़क को जल्द सुधारने की मांग की है। बताया कि सड़क न सुधरने पर क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करेंगे।
पिथौरागढ़ में जल निकासी की व्यवस्था की जाए
पिथौरागढ़। नगर पालिका क्षेत्र में जीर्णशीर्ण, बंद नालियां और खराब कलमठों से नाली चोक है। इस कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है। नया बाजार के सभासद अनिल माहरा ने डीएम डॉ. आशीष चौहान को ज्ञापन देकर जल निकासी की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर में कई जगहों पर नालियां एवं कलमठ बंद हैं। इस कारण नगर के कई घरों, मार्गों में पानी, मलबा घुस जाता है। लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। पालिका, लोनिवि, एनएच को कई बार मौखिक और लिखित रूप से बताया जा चुका है। पालिका की बोर्ड बैठकों में भी इस समस्या को रखा गया। इसके बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी। समाधान न होने पर सभासद ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एनएच पर बने गड्ढों से दुर्घटना का खतरा
पिथौरागढ़। एनएच पर एंचोली चौकी से लेकर रई क्षेत्र तक बने गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। बारिश का पानी भर जाने से इन गड्ढों में वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है।
विधायक मयूख महर ने एनएच की दशा सुधारने के लिए नौ मई को बेमियादी धरना दिया था लेकिन तब डीएम डॉ. आशीष चौहान ने 15 मई से एनएच पर डामरीकरण शुरू कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि धरने के बाद एनएच ने कई जगह टल्ले लगाए, लेकिन अब भी कई जगह में गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आ रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत बारिश के दौरान एंचोली और रई पुल के पास होती है। जब कार के साथ ही दोपहिया वाहन चलाने वालों को संभल कर गुजरना पड़ता है। पैदल आवाजाही करने वाले लोग बारिश के दौरान इस सड़क से आवाजाही नहीं करते हैं। एनएच पर लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण गंदे पानी के छींटे लोगों पर पड़ रहे हैं।
एंचोली और चंद्रभागा वार्ड के लिए है मुख्य सड़क
पिथौरागढ़। एंचोली और चंद्रभागा वार्ड की करीब 10 हजार आबादी के लिए ये मुख्य सड़क है। हर रोज इस सड़क से लोग जरूरी काम के लिए बाजार आते, जाते हैं। एंचोली के सभासद महेश पांडेय कई बार मामले को पालिका, एनएच और प्रशासन के सामने रख चुके हैं। कई बार इस पुल पर दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बारिश में लोग भी इस स्थान पर संभल कर चलते हैं।
एनएच की हालत बेहद खराब है। 15 मई से एनएच पर डामरीकरण करने का आश्वासन दिया है। अगर निर्धारित तिथि तक डामरीकरण शुरू नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। - ऋषेंद्र महर, यूथ कांग्रेस, जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें