रांथी सड़क का निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर बैठक करते ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत टीवी टावर लूरकोट-रांथी सड़क का काम शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के तहत वर्ष 2016 में टीवी टावर लूरकोट-रांथी सड़क का काम शुरू हुआ। कार्यदायी संस्था मात्र पांच किमी सड़क का निर्माण कर पाई है। सरकार की ओर से निर्माणदायी संस्था और ठेकेदार को बदलने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य रुका है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए दोबारा निविदा प्रक्रिया शुरू कर सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की है। बैठक में ग्राम प्रधान माया सिंह दुगताल, केशर सिंह धामी, मान सिंह बोरा, जय सिंह कठायत, ज्ञान सिंह बोरा, दीवान सिंह बोरा, किशन सिंह गड़िया आदि रहे।