फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ पहुंचने पर अतुल का हुआ सम्मान

विज्ञापन
पिथौरागढ़ वर्कआउट जोन जिम में अतुल का सम्मान करते जिम कोच। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भदेलबाड़ा निवासी अतुल राना (24) का नगर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने मिस्टर नॉर्थ इंडिया प्रतियोगिता में दूसरा और मिस्टर आगरा प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

शनिवार को वर्कआउट जोन जिम में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया है। जिम के मालिक और कोच सूरी सामंत ने अतुल राना का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। केक काटकर जश्न मनाया गया। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ये मुकाम हासिल कर अतुल ने युवाओं शरीर को फिट रहने की प्रेरणा दी है।
आठ जनवरी को आगरा सूरदर्शन ऑडिटोरियम में आयोजित मिस्टर आगरा बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में अतुल ने चौथा और मिस्टर नॉर्थ इंडिया में दूसरा स्थान पाया था। अतुल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता गृहिणी रश्मि राना, पिता पूर्व सेवानिवृत्त सूबेदार गोपाल सिंह राना को दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह युवाओं को बॉडी बिल्डिंग के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान आरती धामी, लतिका जोशी, रश्मि अधिकारी, तनुजा धारीवाल, पवन खड़का, हरीश प्रयाग, अमित टिकारी, गोकुल जोशी, विजय उपाध्याय, मयंक, मयंक जोशी, हिमांशु सामंत, राहुल उप्रेती, शुभम पाटनी, यश जोशी, अभिनव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें