फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी कलानीछीना के पांच डॉक्टरों समेत 12 कर्मचारी बाहर संबद्ध

विज्ञापन
किशन भंडारी, पूर्व जिपं अध्यक्ष पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनालीछीना से पांच डॉक्टरों और सात कर्मचारियों को जिला मुख्यालय और नैनीताल संबद्ध किया गया है। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनालीछीना में तैनात चिकित्सक डॉ. भारत उप्रेती को अप्रैल से कोविड के कार्यों के लिए पिथौरागढ़ मुख्यालय, डॉ. हिमांशु पुनेठा को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ संबद्ध किया है। महिला चिकित्साधिकारी डॉ. स्वाति एक साल से महिला अस्पताल पिथौरागढ़, डॉ. हामिद अंसारी दो साल से जिला चिकित्सालय नैनीताल में संबद्ध हैं। दंत चिकित्सक डॉ. कृतिका अवस्थी एक माह से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में अटैच हैं। फार्मासिस्ट भुवन चंद्र पांडेय चार साल से सीएमओ कार्यालय पिथौरागढ़ में, फार्मासिस्ट उमेश चंद्र जोशी अप्रैल से बेस अस्पताल पिथौरागढ़ में, फार्मासिस्ट गिरवर सिंह तीन माह से जिला अस्पताल में संबद्ध हैं। एएनएम माया मेहता एक साल से महिला अस्पताल पिथौरागढ़, स्टाफ नर्स आयशा अख्तर अप्रैल सेे जिला अस्पताल, स्वच्छक अनिल कुमार अप्रैल से और डाटा एंट्री ऑपरेटर वेदप्रकाश जोशी जुलाई से सीएमओ कार्यालय में संबद्ध हैं। उक्त डॉक्टरों और कर्मचारियों के बाहर संबद्ध होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। लोगों ने बाहर संबद्ध किए गए डॉक्टरों और कर्मचारियों को वापस भेजने की मांग की है। डाक्टरों को वापस नहीं भेजने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनालीछीना से पांच चिकित्सकों और सात अन्य कर्मियों को दूसरी जगह संबद्ध किया गया है। जल्द कर्मचारियों को मूल तैनाती स्थल में नहीं भेजा गया तो आंदोलन किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और अन्य कर्मचारियों के न होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। -किशन भंडारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पिथौरागढ़।
विज्ञापन

चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों का संबद्धीकरण का मामला पुराना है। चिकित्सकों, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों को मूल तैनाती स्थल पर भेजा जा रहा है। -डॉ. एचसी पंत, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें