फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में असम राइफल्स के जवान की मौत, पुत्र समेत चार घायल

विज्ञापन
गंगोलीहाट क्षेत्र में सिरतोला बैंड के पास खाई में गिरा क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में वाहन दुर्घटना में 27 असम राइफल्स के जवान की मौत हो गई, जबकि पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे का कारण वाहन का बर्फ की वजह से फिसलना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रावलखेत पाताल भुवनेश्वर और वर्तमान भूड़ाकिसनी खटीमा निवासी असम राइफल्स के जवान हीरा सिंह (51) पुत्र प्रेम सिंह दो दिन पूर्व वह अपने मूल गांव रावलखेत में पूजा के लिए आए थे। पूजा के बाद वहां रहने की व्यवस्था न होने के कारण शुक्रवार शाम वह अन्य लोगों के साथ वाहन से बिरगोली गांव की ओर निकले। दौलाबलिया से कुछ आगे सिरतोला बैंड के पास वाहन बर्फ से फिसलकर असंतुलित होकर लगभग 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क में जा गिरा। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन से गिरने के कारण जवान हीरा सिंह को गंभीर चोटें आ गईं। सीएचसी ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। वाहन में सवार संदीप सिंह पुत्र हीरा सिंह, रमेश सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी जौरासी डीडीहाट, चालक संजय सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी खुलेत और जगदीश सिंह पुत्र कालू सिंह निवासी बिरगोली को मामूली चोटें आईं हैं। सूचना मिलने पर एसआई दिनेश बिष्ट, कांस्टेबल नीरज चंद, होमगार्ड विशन राम ने सीएचसी में पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। इधर परिजनों का कहना है कि हीरा सिंह मेडिकल लीव पर चल रहे थे। हादसे के दौरान वाहन की खिड़की खुलने से वह नीचे गिर गए। घटना से गांव में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें