फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 208.43 लाख की लागत से होगा डामरीकरण और सुधारीकरण

Sun, 26 Nov 2023 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोनिवि की चैंसर-चामी-मैथाना-बुथखोला-निराड़ा मोटर मार्ग का 200 करोड़ से अधिक राशि से सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य किया जाएगा। सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी कर ली गई है। कार्य के लिए कुल लागत की 10 फीसदी राशि भी अवमुक्त हो चुकी है।
विज्ञापन



राज्य योजना के तहत साढ़े तीन किमी चैंसर-चामी-मैथाना-बुथखोला-निराड़ा मोटर मार्ग का निर्माण 208.43 लाख की लागत से किया जाएगा। सड़क निर्माण से इन क्षेत्रों के साथ ही चंद्रभागा, पुलिस लाइन, सेना क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। लोनिवि ने कुछ वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण किया था लेकिन रखरखाव नहीं होने के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।



लोग पुलिस लाइन, चैंसर, चंद्रभागा, ऐंचोली, विण जाने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। लंबे समय से सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित था। नौ अक्तूबर को शासन से सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने भी राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन



कोट
सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। निर्माण के लिए 10 फीसदी की धनराशि भी शासन से अवमुक्त की जा चुकी है।
- दिनेश चंद्र जोशी, सहायक अभियंता, लोनिवि।

पाले का सीजन, नहीं लगा कोई चेतावनी बोर्ड

पाटी (चंपावत)। तहसील के अंतर्गत बालिग से लेकर खेतीखान-भिंगराड़ा मोटर मार्ग पर जगह-जगह पाला गिरने लगा है पर अभी तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। जिससे बाहर से आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को जानकारी नहीं होने से उनके वाहन फिसल रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खेतीखान, पोखरी, भिंगराडा, पाटी, देवीधुरा सहित कई गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पाले के कारण वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें