फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दौड़ लगाकर नशे के खिलाफ जागरूक किया

Sun, 26 Nov 2023 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाते एसएसबी के उपसेनानी। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर यूथ क्लब आगाज ने सद्भावना दौड़ का आयोजन किया। दौड़ में 50 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। दौड़ का शुभारंभ उप सेनानी एसएसबी जय कुमार प्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के युवा भी अब नशे के गिरफ्त में आने लगे हैं। युवाओं को नशे से दूर रहने की अत्यंत आवश्यकता है। रामलीला मैदान से शुरू हुई दौड़ का समापन गांधी चौक में हुआ।
विज्ञापन


प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर यूथ क्लब के अध्यक्ष नवल किशोर, भावना मनौला ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में गोविंद लाल साह, डीएस पांगती, शेर सिंह चुफाल, प्रकाश बोरा, बासु रावत, रीतू बोरा, प्रदीप कन्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें