पिथौरागढ़ मे आशा कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में आशाओं ने एक आशा को धमकी देने के मामले में प्रदर्शन किया। कहा कि समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को आशाओं ने धरना स्थल रामलीला मैदान में एकत्र होकर नारे लगाए। आशा गीता मेहता ने बताया कि गांव के आपसी विवाद में प्रधान सेरीकांडा, उसके भाई और प्रधान का एक मित्र पर उन्हें धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि विवाद के कारण वह उनके कार्य में बांधा डाल रहे हैं। उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्तियों से उनकी साथी आशा कार्यकर्ता निर्मला मेहता को भी खतरा है। मामले में आशाओं ने सीएमओ को पत्र देकर समाधान करने की मांग की है। प्रदर्शन में ज्योति चंद, गीता महर, लीला जोशी, कमला, पुष्पा, सुनीता, रेनू, सावित्री, माया, गीता, दीपा आदि आशाएं मौजूद रहीं।
सेरीकांडा के प्रधान ने कहा आशा के आरोप निराधार
पिथौरागढ़। सेरीकांडा के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने आशा के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। प्रधान वीरेंद्र ने कहा कि आशा के किसी भी कार्य में उन्होंने बांधा नहीं डाली है और न ही कोई धमकी दी है। संवाद