फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी मार्ग सात घंटे बंद रहा

Fri, 17 Jul 2015 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया नाले का मलबा मुख्य सड़क पर पट जाने से यातायात सात घंटे बंद रहा। अब हल्की बारिश में ही हरड़िया नाले का मलबा बाधा खड़ी कर रहा है। इस बीच जिले में डीडीहाट को छोड़ अन्य स्थानों पर मामूली वर्षा हुई है। तवाघाट से कंज्योति जाने वाली सड़क छिरकिला के पास और कंज्योति-नारायणआश्रम सड़क अंतिम बिंदु पर मलबा आने से बंद है। थल-मुनस्यारी रोड पर हरड़िया के पास आज तड़के छह बजे मलबा पट गया। इसे सुबह दस बजे हटाया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में शुक्रवार सुबह हल्की बौछारें गिरी। दोपहर 12 बजे से कुछ देर तक बौछारें गिरने का क्रम शुरू हुआ। पूरे दिन आसमान बादलों से घिरा रहा लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस समय सक्रिय सिस्टम का असर अगले 24 घंटे तक बना रहेगा। कुछ स्थानों पर मध्यम और तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि ताजा सिस्टम का असर कुछ खास इलाकों में देखने को मिलेगा। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार कम बारिश के कारण जिले की सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से जारी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें