शादी समारोह में मारपीट और गाली गलौच करने वाले गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। शादी समारोह में शामिल युवक के साथ गाली गलौच, मारपीट कर धमकाने के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम झूणी निवासी सौरभ कुमार और सूरज कुमार चार दिसंबर को शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। तभी उनके साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने थल थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने सुनील कुमार टम्टा निवासी लोहाकोट, चंदन बसेड़ा निवासी थाल गांव, संदीप विश्वकर्मा निवासी देवलथल, संदीप बसेड़ा निवासी भंडारीगांव, सूरज कुमार निवासी थालगांव, संदीप कुमार निवासी थालगांव के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 /325 /504 /506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद एसआई सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल फकीर राम, सुंदर कोहली, रमेश शर्मा आदि रहे।