फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनालीछीना के डुंगरी पोस्ट ऑफिस में साढ़े पांच लाख का गबन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के डुंगरी डाकघर में साढ़े पांच लाख रुपये के गबन के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डुंगरी डाकघर में शाखा डाकपाल के पद पर तैनात सुरेश लाल निवासी विवेकानंद कॉलोनी पर साढ़े पांच लाख रुपये गबन का आरोप है। कनालीछीना थाने में उसके खिलाफ 21 सितंबर को धारा 409/ 467/ 468/ 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ आरएस रौतेला ने उसकी गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष पवन जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। टीम ने 11 दिसंबर को सुरेश लाल को पिथौरागढ़ के विवेकानंद कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई बालकृष्ण आर्या, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, मदन मोहन सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें