फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला नहीं बना तो उग्र होगा आंदोलन

विज्ञापन
डीडीहाट में हालत बिगड़ने पर अनशनकारी को उठाकर अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर एक अक्तूबर से चल रहा आंदोलन जारी रहा। इस दौरान आंदोलन स्थल में समर्थन देने पहुंचे लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाजी के बीच उन्होंने शीघ्र जिला नहीं बनाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को आंदोलन में बैठे एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष अजय अवस्थी और पूर्व सैनिक खड़क सिंह बोरा को आंदोलन से उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आंदोलनकारियों को उठाते वक्त पुलिस प्रशासन के साथ आंदोलन में बैठे लोगों की बहस भी हुई। दोनों आंदोलनकारियों को उठाने के बाद आप ब्लाक अध्यक्ष अशोक मेहता और घनश्याम कुमार ने आंदोलन शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि जब तक डीडीहाट जिला अस्तित्व में नहीं आता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला बनाओं संघर्ष समिति के संयोजक लवि कफलिया ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर जिला बनने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन निर्णायक है अगर जिले को शीघ्र अस्तित्व में नहीं लाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें