मुनस्यारी में स्वास्थ्य खराब होने पर महिला को हेलीकॉप्टर में बिठाने ले जाते परिजन। स्रोत: परिजन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती भदेली गांव निवासी मंजू देवी (31) का प्रसव के बाद स्वास्थ्य खराब हो गया। चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ के लिए रेफर कर दिया।
मंजू देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस या अन्य वाहन से उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाना संभव नहीं था। इस पर विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल ने विधायक हरीश धामी से बात की। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम रीना जोशी से वार्ता की। डीएम ने हेलिकॉप्टर मुनस्यारी भेजा। वहां से पीड़िता को जिला चिकित्सालय भेजा गया। परिजनों ने त्वरित मदद के लिए विधायक के साथ ही डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। संवाद