फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, अब सताने लगा है डर, हमको भी दे दो सुरक्षा कवच

विज्ञापन
Amar ujaala Health abhiyan in Pithauragarh
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देश में कोविड की चौथी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे सीमांत के 12 आयु वर्ग से कम के बच्चे और उनके अभिभावक बेहद परेशान हैं। अभिभावकों को कोविड की पहली और दूसरी डोज लग चुकी है, लेकिन 12 आयु वर्ग से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण नहीं हो सका है। उत्तराखंड राज्य की राजधानी में जहां प्रशासन ने मास्क सभी के लिए जरूरी कर दिया है, लेकिन पिथौरागढ़ जिले में बाजारों में लोग बेरोकटोक बिना मास्क आवाजाही कर रहे हैं। कोविड संक्रमण से पूरी तरह अंजान।
विज्ञापन

दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से भी लोगों का आना जाना बना हुआ है। अभी जिले में 12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण चल रहा है, लेकिन 12 से कम आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावक संक्रमण की लहर को देखते हुए चिंतित हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द उनके बच्चों को सुरक्षा कवच मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छोटे बच्चों को भी कोर्बेवैक्स का टीका लगाया जाना है, लेकिन अधिकारिक तौर पर उनके पास कोई आदेश नहीं आया।
देश में हर वर्ग का टीकाकरण हो गया है। कोविड की लहर फिर से देश में पांव पसारने लगी है। ऐसेे में खतरा बढ़ गया है। बच्चों का टीकाकरण भी शुरू कर देना चाहिए। - पाखी, छात्रा, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

कोविड से सबको बचना चाहिए। कोविड के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पाए थे। अब फिर से ऐसी स्थिति दिखाई दे रही है। बच्चों का टीकाकरण शुरू होता तो उन्हें भी सुरक्षा मिलती। - तरु माहरा, अभिभावक, पिथौरागढ़।
कोरोना के चलते ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ी थी। अब फिर से कोविड संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। हमें भी कोविड का टीका लगाकर सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। - सृष्टि, छात्रा, पिथौरागढ़।
अब समय आ गया है बच्चों का टीकाकरण भी सरकार को शुरू करना चाहिए। परिवार के हर सदस्य को दोनों टीके लग चुके हैं। बच्चों को टीका नहीं लगा है, ऐसे में उन पर संक्रमण का खतरा हो सकता है। - संगीता गर्ग, अभिभावक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें