पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बुधवार को बम निरोधक दस्ते के साथ हवाई अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बुधवार को बम निरोधक दस्ते के साथ हवाई अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
11 मई को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। इसके बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। वहीं पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ता एयरपोर्ट परिसर की सघन चेकिंग कर रहा है। चेकिंग के दौरान टीम को कुछ नहीं मिला।
एसपी रेखा यादव का कहना है कि प्रत्येक दिन बम निरोधक दस्ता एंट्री, एग्जिट प्वाइंटों, टर्मिनल और रन-वे आदि जगहों पर सघन चेकिंग कर रहा है। पुलिस कर्मियों ने आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। इसके अलावा पिथौरागढ़ पुलिस, स्थानीय अभिसूचना इकाई संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।