फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: सोलह दिन से विमान सेवा की बुकिंग साइट बंद, दो दिन में ठीक होने के दावे; यात्री परेशान

Fri, 14 Feb 2025 01:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

देहरादून के लिए संचालित विमान में सफर करना सीमांत के लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। 16 दिन से विमान सेवा की बुकिंग साइट बंद है। अब अगले दो दिन में साइट खुलने के दावे हो रहे हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ का नैनीसैनी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के लिए संचालित विमान में सफर करना सीमांत के लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। 16 दिन से विमान सेवा की बुकिंग साइट बंद है। अब अगले दो दिन में साइट खुलने के दावे हो रहे हैं। साइट बंद होने से लोग विमान सेवा की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। यहां के लोग रोडवेज और टैक्सी से दून की यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी देहरादून के लिए आसान सफर के सपने दिखाकर नैनीसैनी एयरपोर्ट से विमान सेवा का संचालन शुरू किया गया। यह सेवा लोगों को राहत कम दर्द अधिक दे रही है। ऐसा इसलिए कि पिछले 16 दिनों से कंपनी की साइट बंद होने से विमान सेवा की बुकिंग नहीं हो रही है। लोग हर रोज बुकिंग के लिए साइट खंगाल रहे हैं लेकिन उन्हें निराश होना पड़ रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी ने बीते मंगलवार के अंक में इस मामले को 13 दिन से दून हवाई सेवा की बुकिंग साइट बंद शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

आखिरकार प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि विमान सेवा संचालित करने वाली कंपनी फ्लाई बिग के अधिकारियों से वार्ता हुई है। साइट बंद होने से दिक्कत हो रही है। कंपनी की तरफ से अगले एक-दो दिन में इस समस्या के समाधान की बात कही है।
विज्ञापन


ऑफलाइन बुकिंग के लिए तीन किमी की दौड़
विमान सेवा की बुकिंग साइट बंद होने से सीमांत के लोग परेशान हैं। कंपनी की तरफ से नैनीसैनी एयरपोर्ट पर ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। ऐसे में लोगों को बुकिंग के लिए नगर से तीन किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। अधिकांश लोगों को ऑफलाइन बुकिंग होने की जानकारी नहीं है। ऐसे में ये यात्री रोडवेज और टैक्सी के सहारे सफर करने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें