विमान में खराबी के चलते मंगलवार को नैनीसैनी से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। विमान नैनीसैनी एयरपोर्ट में खड़ा है। उड़ानें रद्द होने से देहरादून और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी मायूसी हुई।
विज्ञापन
यात्रियों को बस और टैक्सियों से आवागमन करना पड़ा।
अक्तूबर माह में हिंडन में आई तकनीकी खराबी के कारण लंबे समय तक विमान सेवा बाधित रही थी।
अब एक बार फिर विमान में तकनीकी समस्या के चलते सोमवार की एक फ्लाइट संचालित नहीं हो सकी। दूसरे दिन मंगलवार को सभी छह उड़ानें रद्द कर दी गईं। विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर करने और परीक्षण के बाद ही नियमित उड़ान शुरू हो सकेंगी।