फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 10 से शुरू हो सकती है आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए हवाई यात्रा

Mon, 01 Apr 2024 02:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा 10 अप्रैल से शुरू हो सकती है। स्काई वन कंपनी का एमआई-17 हेलीकाॅप्टर दिल्ली रोहिणी से पिथौरागढ़ पहुंच गया है। रविवार को यह हेलीकॉप्टर कुछ पर्यटकों के साथ आदि कैलाश और ओम पर्वत क्षेत्र का निरीक्षण करने जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को स्काई वन कंपनी का एमआई-17 हेलीकॉप्टर दिल्ली के रोहिणी से उड़ान भरकर नैनी सैनी एयरपोर्ट पहुंचा। हेलीकॉप्टर में 15 से 20 सदस्यीय टीम आई हुई है। सोमवार को सुबह सात बजे एक आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर 9:30 बजे दर्शन कर लौट आएगा। बताया जा रहा है कि आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा 10 अप्रैल से शुरू हो सकती है जो मौसम साफ रहने पर सप्ताह भर चलेगी। हेलीकॉप्टर से एक बार में 18 यात्री दर्शनों के लिए जा सकते हैं। उत्तराखंड टूरिज्म विभाग इस हवाई यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों को चंडाक स्थित मधुर रेजीडेंसी में रखा जाएगा।
कोट
आदि कैलाश और ओम पर्वत के हवाई यात्रा के निरीक्षण के लिए एमआई-17 हेलीकाॅप्टर पिथौरागढ़ पहुंच गया है। यह रविवार को निरीक्षण करेगा जिसके बाद आगे का कोई निर्णय लिया जाएगा। - रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें