फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अक्तूबर से शुरू होगी धनगड़ी के लिए विमान सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ)। नेपाल भारतीय सीमा से लगे गांवों में सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही अब विमान सेवा भी शुरू करने जा रहा है। बैतड़ी के पाटन एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें 15 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी। फ्लाइट का शेड्यूल आने से बैतड़ी में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

एक दशक पूर्व तक भारतीय सीमा से लगे नेपाल के गांवों में सड़क सुविधा भी नहीं थी, लेकिन नेपाल ने पिछले दस वर्षों में बैतड़ी और दार्चुला जिलों के गांव-गांव तक सड़क पहुंचा दी है। अब नेपाल बैतड़ी से नियमित उड़ान शुरू करने जा रहा है। फिलहाल धनगढ़ी के साथ पाटन के लिए नियमित उड़ानें होंगी। बैतड़ी सांसद दामोदर भंडारी के निजी सचिव लोकेंद्र भंडारी ने बताया कि नियमित उड़ानों का संचालन 15 अक्तूबर से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समिट एयर सप्ताह में एक दिन बृहस्पतिवार को उड़ान भरेगा। धनगढ़ी से पाटन के लिए उड़ान सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, बैतड़ी से 17 मिनट में धनगढ़ी पहुंचा जा सकता है। धनगढ़ी-पाटन का किराया 3,802 (नेपाली) भारतीय 2400 रुपये तय किया गया है। हालांकि पाटन हवाई अड्डे पर कोई टर्मिनल भवन और टॉवर नहीं हैं। 1992 से पूरी तरह से बंद हो चुके सुदूर पश्चिम में पाटन के बैतड़ी में हवाई अड्डे को फिर से खोलने से यहां के निवासियों में उत्साह खासा उत्साह है। गाल्वा चामलिंग जगदंबा जेवी ने पिछले जनवरी में हवाई अड्डे को पूरा करने का काम पूरा किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें