फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के एएन-32 विमान ने फिर भरी उड़ान

Tue, 27 Mar 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई पट्टी से उड़ान भरता भारतीय वायुसेना का विमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान ने एक बार फिर पिथौरागढ़ की हवाई पट्टी से उड़ान भरी। विमान ने सोर घाटी में कई चक्कर लगाए। साथ ही लैंडिंग और टेकऑफ का ट्रायल किया। विमान की आवाजाही को लेकर लोगों में उत्सुकता रही। इसे सेना के अभ्यास की कसरत के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह सोरघाटी वायुसेना के एएन-32 विमान की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विमान को देखने कई लोग घरों से बाहर निकल आए। लगभग दो घंटों तक विमान ने आकाश में कई चक्कर लगाए। इसके साथ ही नैनीसैनी हवाई पट्टी पर लैंडिंग और टेकऑफ किया। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सुबह बरेली एयरबेस से विमान ने पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद यहां पहुंचकर उड़ान के साथ ही हवाई पट्टी पर लैंडिंग और टेकऑफ का जायजा लिया।

बता दें कि पिछले माह भी इसी विमान ने पिथौरागढ़ में अभ्यास किया था। एएन-32 वायुसेना का छोटा मालवाहक विमान है। इसमें सामान के साथ ही 50 जवान भी सफर कर सकते हैं। एडीएम मोहम्मद नासिर ने विमान की उड़ान को सेना की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा बताया है। हालांकि इस मामले में सेना ने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें