फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग जोन न होने से महाकाली में जा रहा कूड़ा

Tue, 27 Mar 2018 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
वड्डा के गधेरे में डाला गया कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग के वड्डा कस्बे का कूड़ा डंपिंग जोन न होने से मसानीगाड़ में डाला जा रहा है। यहां से यह कूड़ा बहकर महाकाली नदी में समा रहा है। गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कूड़े के कारण बीमारी होने की आशंका बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


सौनपट्टी क्षेत्र के प्रमुख बाजार वड्डा में 200 से अधिक दुकानें हैं। घरों और दुकानों के कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था न होने से मसानीगाड़ और पोस्टआफिस के पास कूड़ा डाला जा रहा है। इस कारण यहां गंदगी बढ़ती जा रही है। मसानीगाड़ का कूड़ा बहकर महाकाली नदी में जा रहा है। व्यापार संघ के प्रदेश महामंत्री विपिन पांडे ने कहा कि इस बारे में प्रशासन को कई बार कहा है।

प्रशासन आसपास में डंपिंग जोन बना दे तो व्यापार संघ अपने स्रोत से स्वच्छक रखकर कूड़ा डलवाने की व्यवस्था खुद करेगा। अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने कहा कि वड्डा कस्बा जिला पंचायत के अधीन आता है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को जिले के सभी गांव और कस्बों में डंपिंग जोन चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें