फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुवानी, बलितर को एग्रो इको टूरिज्म के तौर पर विकसित करने की तैयारी

विज्ञापन
Agro Tourism in muwani
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री बीएडीपी योजना के तहत वन विभाग मुवानी/बलतिर, बलाती बैंड में रोजगारपरक कार्यक्रम चलाकर स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए काम करेगा। इसके लिए विभाग ने 15 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव शासन-प्रशासन को भेजा है। इसके साथ ही विभाग ने मुनस्यारी में ट्यूलिप के विस्तारीकरण का प्रस्ताव भी भेजा है।
विज्ञापन

मुवानी क्षेत्र रामगंगा नदी किनारे स्थित एक प्रमुख जैविक कृषि उत्पादन क्षेत्र है। जहां पर कृषि के साथ फल भी प्रचुर मात्रा में होता है। जहां पर ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। विभाग ने पारंपरिक जैविक खेती, परंपरागत बीजों का संरक्षण और उपयोग, खेती के लिए भूमि तैयार करना, बीज बुवाई, सिंचाई, निराई-गुड़ाई, फसल कटान, प्रसंस्करण, भंडारण, मार्केटिंग के लिए प्रेरित करने के लिए कार्य किया जाएगा।
बाहर से आने वाले पर्यटकों को इससे रूबरू कराया जाएगा। चयनित क्षेत्र में ईको हट्स का निर्माण कर यहां आने वाले पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन प्रदान किए जाएंगे। मुनस्यारी नेचर एजुकेशन एंड ईको पार्क सेंटर में ट्यूलिप गार्डन विकसित किए जाने 60 लाख की लागत से बनाने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें ट्यूलिप गार्डन क्षेत्र को पर्यटन गतिविधियों एवं जर्मप्लाज्मा क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसका संचालन समुदाय के बेरोजगार युवाओं से गठित ईको डेवलपमेंट कमेटी करेगी।
विज्ञापन

मुवानी क्षेत्र उपोष्ण शुष्क पृथुपर्णी क्षेत्र
पिथौरागढ़। मुवानी क्षेत्र उपोष्ण शुष्क पृथुपर्णी क्षेत्र (सब ट्रॉपिकल मोइस्ट एवरग्रीन) क्षेत्र होने के कारण यहां पर जैवविविधता प्रचुर मात्रा में है। जहां पर पक्षियों की 300 प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां न्यूट्स, ऊदबिलाव पाए जाते हैं, जो पर्यटकों के लिए अलग अनुभव होगा। यहां पर कृषि और रेशम विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उद्यान, मत्स्य, ग्राम्य विकास और अन्य विभागों के साथ रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ाकर स्थानीय लोगों को आजीविका के साथ के साथ जोड़ा जाएगा।
ट्यृलिप के साथ जड़ीबूटियों का होगा रोपण
पिथौरागढ़। बलाती बैंड मुनस्यारी के पास राजकीय उद्यान क्षेत्र के 30 हेक्टेयर भूमि में ट्यूलिप गार्डन विकसित किया जाएगा। यहां पर 60 से अधिक स्थानीय वृक्ष, शोभादार झाड़ियां, जड़ीबूटी, लताएं, फर्नस, आकर्षक घास प्रजातियों आदि का रोपण किया जाएगा। इसकी लागत करीब 10 करोड़ होगी। इससे क्षेत्र की जैवविविधता बढ़ाने और पारिस्थितिकीय पुनर्स्थापना हो सकेगी।
मुनस्यारी ट्यूलिप की पूर्व केंद्रीय मंत्री जावडे़कर, पूर्व सीएम कर चुके हैं ट्वीट कर सराहना
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के ट्यूलिप गार्डन की फोटो पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत ने अपने ट्वीटर एकाउंट में ट्वीट कर वन विभाग की सराहना कर चुके हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जावडे़कर ने देवभूमि में इतनी ऊंचाई पर बने ट्यूलिप को भारत के लिए गौरव की बात बताया था, जबकि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्विटर एकांउट में ट्यूलिप गार्डन की फोटो अपलोड कर ट्यूलिप को सफल ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था। पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी डीएफओ डॉ. विनय भार्गव की सराहना कर 9000 फीट की ऊंचाई पर स्थापित ट्यूलिप गार्डन को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया था।
मुनस्यारी नेचर एजुकेशन एंड ईको पार्क सेंटर में ट्यूलिप गार्डन विकसित किया जाना है। मुवानी/बलतिर क्षेत्र को ईको टूरिज्म केंद्र और बलाती बैंड मुनस्यारी में उद्यान विभाग की भूमि पर ट्यूलिप गार्डन विकसित करने के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ना और स्थानीय उत्पादों को बाजार दिलाना है।
विज्ञापन

- डॉ. विनय भार्गव, डीएफओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें