फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ दौरा स्थगित

Thu, 22 Jul 2021 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचने वाले थे। वह मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण भी करने वाले थे।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पहली बार पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण पर पहुंचने वाले थे। हालांकि मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं थीं। पार्टी कार्यकर्ता भी सीएम के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र पिथौरागढ़ होने के कारण सीमांत जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह था। 

मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचने वाले थे। इसके बाद डीआरडीओ गेस्ट हाउस में आरएसएस कार्यकर्ताओं से भेंट करने वाले थे। वह मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण भी करने वाले थे।
विज्ञापन


कार्यसमिति की बैठक के बाद दिन में दो बजे पत्रकारों से बातचीत करने वाले थे। एवरेस्ट विजेता मनीष कसनियाल का अभिनंदन भी करने वाले थे। इसके बाद लोनिवि निरीक्षण भवन में वह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने वाले थे। 

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करने वाले। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी जनपद भ्रमण पर आ रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का यह पहला दौरा था। मुख्यमंत्री का गृह जनपद होने से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता में भी उत्साह था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें