फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ सिलौली में बेरोजगार युवाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के मढ़ सिलौली में प्रदर्शन करते बेरोजगार युवा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एनएसयूआई के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं ने मढ़ सिलौली में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार उन्हें रोजगार देने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में एकत्र बेरोजगार युवाओं ने शुक्रवार को मढ़ सिलौली में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें योग्यता के अनुसार गांव में ही रोजगार दो के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, वह उसे पूरा करे। सरकार सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में देकर रोजगार कम कर रही है। युवक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सिर्फ बातों से ही लोगों को रोजगार देने का काम करती है। रोजगार के सवाल पर वह कुछ नहीं बोलती है। प्रदर्शन में राकेश कल्पासी, अतुल खड़ायत, नकुल पुनेठा, जयदीप पुनेठा, राकेश, जगदीश जोशी, गौरव, रजत, नवल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें