फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मियों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करती अंजली सिंह। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नारी सशक्त-देश सशक्त की थीम पर महिला पुलिस कर्मियों में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जगाने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण (अनआर्म्ड कॉम्बेट) शुरू किया है। एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का शुभारंभ एसपी सुखबीर सिंह की धर्मपत्नी अंजलि सिंह ने किया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में शुक्रवार को प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या के सहयोग से यह प्रशिक्षण शुरू किया गया। माहभर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में महिला पुलिस कर्मियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। महिला जवानों को सशक्त करने के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर के माध्यम से पहले बैच में 20 महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद इन महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों में काम करने वालीं युवतियों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएसपी राजन सिंह रौतेला ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं के आत्म सम्मान एवं आत्मरक्षा के लिए उपयोगी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें