फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 13 और 14 को काली नदी तट पर नहीं जाने की सलाह

Wed, 10 Jul 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़) । नेपाल स्थित दार्चुला के प्रमुख जिलाधिकारी यज्ञराज जोशी ने ग्रामीणों को 13 और 14 जुलाई को काली नदी किनारे नहीं जाने के लिए सतर्क किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि धौलीगंगा बांध से सिल्ट की सफाई करने और पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि एनएचपीसी और धौलीगंगा पावर स्टेशन धारचूला ने जिला प्रशासन कार्यालय दार्चुला को सूचना दी है कि शनिवार सुबह से रविवार सायं तक बांध से सिल्ट हटाने का कार्य होना है। प्रमुख जिला अधिकारी जोशी ने बताया कि 2013 में भारत के धौलीगंगा बांध का जमा पानी खोलने के बाद दार्चुला जिले में लगभग एक सौ घर बह गए थे। कहा कि इसी के चलते अपने नागरिकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें