फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप

Wed, 10 Jul 2024 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के घंटाकरण में मल्टी स्टोरी पार्किंग के पास गिरा विद्युत पोल। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के घंटाकरण क्षेत्र में बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग से लगी सड़क की दीवार बीती रात बारिश के दौरान ढह गई। मलबा गिरने से जेसीबी दब गई।
विज्ञापन

दबी मशीन को निकालने के लिए जा रहे पोकलेन मशीन के कारण सड़क किनारे लगा एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो होकर गिर गया। इससे नगर के सिमलगैर, घंटाकरण, नगरपालिका, बैंक रोड, खड़कोट, लिंक रोड समेत कई जगहों पर बिजली बाधित हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिडकुल के सहायक अभियंता प्रमोद पांडे ने बताया कि 22 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग से लगी लोक निर्माण विभाग की दीवार बारिश के चलते गिर गई। दो विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बताया कि दीवार को ठीक कराया जा रहा है। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता वरुण सोनी ने बताया दो नए विद्युत पोल लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। संवाद
............
चार दिन से पाल बिलोना में बत्ती गुल
चंपावत। पाल बिलोना क्षेत्र में बीते चार दिन से बिजली नहीं होने से लोग परेशान हैं। पाल बिलोना क्षेत्र के हियूला, बिलासपुर, दुधौरी सहित कई गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। लोगों के फोन चार्ज नहीं होने से सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा है। जेई आशीष ने बताया कि बारिश के कारण जगह-जगह पोल और बिजली के तार क्षतिग्रस्त हैं। उन्हें ठीक करने का काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

मोबाइल की रोशनी में ठीक बिजली लाइन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट को आने वाली 11 केवी बिजली लाइन में देवदार का भारी भरकम पेड़ गिरने से चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम कर्मियों ने रात में मोबाइल की रोशनी में क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को ठीक कर आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे रोडवेज स्टेशन के नीचे लोहावती नदी पार फोर्ती के जंगल में देवदार का भारी भरकम पेड़ 11 केवी बिजली लाइन में गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए घने जंगल के बीच मोबाइल की रोशनी में चार घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को ठीक कर इसे चालू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें