स्वर्ण पदक के साथ बियरशिवा के नैतिक, दिव्यांशु ,आराध्य।
- फोटो : PITHORAGARH
3 से 5 दिसंबर तक दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हुई ऑल इंडिया ओपन नेशनल थर्ड आर्यन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में न्यू बियरशिबा सीनियर से सेकेंड्री स्कूल पुलिस लाइन शाखा के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय के साथ ही जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।
ताइक्वांडो कोच सुरेश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बियरशिबा के आदित्य सामंत, नैतिक खर्कवाल, दिव्यांशु शाह ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
तीनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य ममता मेहता, उप प्रधानाचार्य एम चौहान, प्रधानाध्यापिका एमके सिंह, कोच सुरेश बहादुर सिंह और स्टाफ ने खुशी जताई है। विद्यालय पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।