फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूनाकोट में वार्ड सदस्यों के 269 आवेदन पत्रों की बिक्री

विज्ञापन
मूनाकोट ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य का फॉर्म खरीदते स्थानीय लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्यों के 19 दिसंबर को होने वाले वाले उपचुनाव के अंतिम दिन 247 आवेदन पत्रों की बिक्री हुई। मूनाकोट विकास खंड के 58 ग्रामसभाओं के लिए होने वाले चुनाव में 12 दिसंबर को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक में 76 ग्राम पंचायतों में से 18 में तीन तिहाई सदस्य शपथ ग्रहण के बाद काम करने लगी हैं। ग्राम पंचायतों में 554 वार्ड सदस्यों के पद हैं। इन ग्राम सभाओं में 215 वार्ड सदस्य चुने जा चुके हैं। 339 वार्ड सदस्यों का चुनाव होना बाकी हैं। वार्ड सदस्य के लिए जाति प्रमाण पत्र, महिला के लिए आठवीं पास, ओबीसी और पुरुष के लिए हाईस्कूल की शिक्षा अनिवार्य है।
महिला के लिए टिकट का मूल्य 75 रुपये और पुरुष के लिए 150 निर्धारित हैं। इन पदों के लिए महिला की जमानत राशि 150 और पुरुष की 300 रुपये है। खंड विकास अधिकारी पीके वर्मा ने बताया कि नौ और दस दिसंबर को टिकट जमा किए जा सकते हैं। 11 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 12 दिसंबर को नाम वापसी के बाद जिन पंचायतों में दो से अधिक दावेदार होंगे वहां पर 19 को चुनाव होंगे। 21 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें