चंपावत। खेल निदेशालय उत्तराखंड और जिला प्रशासन चंपावत के दिशा निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की सब जूनियर पांच किमी क्रॉस कंट्री में आरुष सिंह और बालिका वर्ग में अनीशा चौधरी प्रथम रहे।
क्रॉस कंट्री दौड़ में सब जूनियर बालक पांच किमी में द्वितीय स्थान राजीव सिंह, तृतीय स्थान कमल सिंह ने प्राप्त किया। महिला ओपन पांच किमी में द्वितीय पूजा भंडारी, तृतीय दीपिका बोहरा रहीं। पुरुष ओपन वर्ग 10 किमी की क्रॉस कंट्री में नितिन बोहरा प्रथम, सुमित कुमार द्वितीय, तरुण उप्रेती तृतीय रहे। विजेता प्रतिभागियों को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर दत्त पांडे ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अमित वर्मा, मुकेश वर्मा, मुकेश टम्टा ने सहयोग किया। यहां खेल विभाग के चंद्रशेखर ओली, नितिन तड़ागी, कृष्ण कुमार, कंचन मेहरा, प्रकाश सिंह, निखिलेश गहतोड़ी, सुनील जोशी, कमल सिंह, राजेंद्र जोशी, मुन्ना राय आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।