फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: क्रॉस कंट्री में 299 धावकों ने दिखाया दमखम

Fri, 14 Aug 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 299 धावकों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। दायित्वधारी हेमराज बिष्ट ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम से चंद चौराहा, टकाना तिराहा, कलक्ट्रेट होते हुए वापस स्पोर्ट्स स्टेडियम तक दौड़ लगाई। ओपन बालिका वर्ग में सलोनी अधिकारी प्रथम, मोनिका मेहता द्वितीय और दीपिका कनवाल तृतीय रहीं। ओपन बालक वर्ग में कपिल धामी ने पहला, दीपेश सिंह अधिकारी ने दूसरा और सक्षम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-16 बालिका वर्ग में माया प्रथम, दीया द्वितीय और हेमलता तिवारी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में हिमांशु जोशी प्रथम, गोविंद सिंह धामी द्वितीय और नमन गोस्वामी तृतीय रहे।
विज्ञापन

अंडर-12 बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, भूमिका ऐर द्वितीय और सोनमे गुंज्याल तृतीय रहीं। बालक वर्ग में रमिल ने पहला, मुकुल कुमार ने दूसरा और वरुण कोहली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-10 बालिका वर्ग में नैना दशौनी प्रथम, चंदा बर्निया द्वितीय और प्रेरणा राणा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में रोहन सिंह बिष्ट प्रथम, कवींद्र सिंह द्वितीय और यश बिष्ट तृतीय रहे।
दायित्वधारी हेमराज बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि क्रास कंट्री में 299 धावकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. निर्मल बसेड़ा, उप क्रीड़ाधिकारी राजेंद्र सिंह जेठी, ललित मोहन जोशी, जनार्दन सिंह वल्दिया, मनोज पुनेठा, प्रकाश जंग थापा, लीलावती जोशी, विक्रम दिगारी, भूपेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें