फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हेलिकॉप्टर से रालम पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, ग्रामीणों को मिला इलाज

Fri, 07 Aug 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आखिरकार वायरल और डायरिया से जूझ रहे ग्रामीणों का इलाज करने स्वास्थ्य विभाग की टीम रालम पहुंची। मौसम का साथ मिला तो हेलिकाॅप्टर दो डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट को लेकर रालम पहुंचा। स्वास्थ्य कर्मियों ने बीमार ग्रामीणों का इलाज कर उन्हें राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन

दरअसल, मुनस्यारी विकासखंड मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर रालम गांव में अधिकांश ग्रामीण वायरल और डायरिया से जूझ रहे हैं। बीमार ग्रामीणों के लिए 25 किलोमीटर पैदल चलकर इलाज के लिए सीएचसी मुनस्यारी पहुंचना असंभव है। बीमार ग्रामीणों लंबे समय से स्थानीय स्तर पर शिविर लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही थी। संवाद न्यूज एजेंसी ने बीते एक अगस्त को ग्रामीणों की इस दिक्कत को रालम गांव में फैला वायरल, डॉक्टरों का इंतजार कर रहे हैं बीमार ग्रामीण और सात अगस्त के को डॉक्टरों का इंतजार करते रहे रालम गांव के बीमार, मौसम ने रोकी राह शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग ने रालम गांव भेजने के लिए टीम का गठन कर जरूरी दवा का प्रबंध किया। शुक्रवार सुबह हेलिकाॅप्टर स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर रालम पहुंचा और बीमार ग्रामीणों को इलाज मिल सका। टीम ने अन्य ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें भी जरूरी दवा बांटी।

बीते दिनों आधे रास्ते से लौट आई स्वास्थ्य विभाग की टीम
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग ने बीते दिनों रालम के पास लिंगुरानी गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। रालम में ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना के बाद जब टीम रवाना हुई तो 25 किलोमीटर का पैदल सफर करने में पसीने छूट गए। स्वास्थ्य कर्मी रालम के बीमार ग्रामीणों को अपने हाल पर छोड़कर आधे रास्ते से वापस लौट आए। जब संवाद न्यूज एजेंसी ने इस मामले को प्रकाशित किया तो तब विभाग ने रालम गांव के लिए टीम का गठन करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

-
मौसम में खराबी के चलते नहीं लौट सके स्वास्थ्य कर्मी
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रालम पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। ग्रामीणों की जांच और इलाज कर जब वे जिला मुख्यालय लौटने के लिए रवाना हुए तो मौसम ने उनकी राह रोक दी। रालम क्षेत्र में मौसम खराब होने से हेलिकाॅप्टर उड़ान नहीं भर सका। अब स्वास्थ्य कर्मियों को वापसी के लिए मौसम खुलने का इंतजार है।

टीम ने रालम पहुंचकर बीमार ग्रामीणों का इलाज किया। मौसम में खराबी के चलते हेलिकाॅप्टर उड़ान नहीं भर सका तो स्वास्थ्य कर्मी वापस नहीं लौट सके। मौसम ठीक होते ही टीम जिला मुख्यालय पहुंचेगी। -डॉ. प्रशांत कौशिक, एसीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें