फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: भालू से तीन मिनट तक चला संघर्ष, दराती से वार किया तो भागा; आन सिंह ने ऐसे बचाई जान

Thu, 06 Aug 2026 03:11 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के नाचनी में पशुओं को जंगल ले जा रहे पशुपालक पर भालू ने हमला कर दिया। तीन मिनट तक चले भीषण संघर्ष में पशुपालक ने हिम्मत नहीं हारी और दराती से भालू पर वार कर उसे भगा दिया। 
विज्ञापन
आन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के नाचनी के तेजम तहसील के रिगुनिया में पशुओं को जंगल ले जा रहे पशुपालक पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के साथ हुए संघर्ष में पशुपालक के हौसले की जीत हुई और वह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। हालांकि घटना में पशुपालक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है और लोगों का अकेले घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रिगुनिया गांव के बांस तोक निवासी आन सिंह सामंत(52) बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पशुओं को चराने जंगल जा रहे थे। घस से 200 मीटर दूर झाड़ियों से निकलकर भालू ने उन पर हमला कर दिया। दोनों में आपसी संघर्ष शुरू हो गया। भालू ने आन सिंह के बांये हाथ को मुंह में दबोच लिया। आन सिंह ने इसके बाद भी हौसला नहीं हारा। दांये हाथ में थामी दरातीं से उन्होंने भालू पर तीन वार किए। तीन मिनट तक चले संघर्ष में आन सिंह की जीत हुई और दराती के वार से घायल होकर भालू भाग खड़ा हुआ। ऐसे में आन सिंह की जान बच गई। हालांकि भालू ने तब तक उनके हाथ, पीठ और चेहरे पर गहरे घाव कर दिए।

सूचना पर ग्रामीणों ने उन्हें पीएचसी गोचर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। पीएमस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि उनके शरीर पर भालू ने गहरे घाव किए हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं दिनदहाड़े आबादी के नजदीक भालू के हमले की इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें