फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने टोल फ्री नंबर से शुरू किया

Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने टोल फ्री नंबर पर मिसकाल कर लोगों को सदस्यता दिलाने का अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कई लोगों को सदस्यता दिलाई और इस अभियान को लगातार जारी रखने का फैसला लिया।
विज्ञापन

श्री जोशी ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता लेने के लिए अब सरल तरीका तैयार किया है। लोग अपने मोबाइल के माध्यम से टोल फ्री नंबर पर मिसकाल करेंगे और उनका नाम भाजपा की सदस्यता सूची में दर्ज हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, महामंत्री मनोज सामंत, नगर सदस्यता प्रभारी डीके देवलाल, उमेश महर आदि मौजूद थे। भारी संख्या में लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।
उधर, नगर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश सदस्यता संयोजक बसंत जोशी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत, नगर सदस्यता प्रभारी उमेश महर, सह प्रभारी विपिन जोशी, ललित वर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश लुंठी, हिमांशु वर्मा, महेंद्र देउपा, जीवन पाटनी, नगर अध्यक्ष निशांत नगरकोटी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें