फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 तक शिक्षकों की तैनाती न हुई तो होगा घेराव

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भुरमुनी, सलकोट, खतीगांव के पंचायत प्रतिनिधियों नेे कहा कि यदि 28 अक्तूबर तक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो बेसिक शिक्षा अधिकारी का घेराव किया जाएगा। इन स्कूलों का संचालन एक एक शिक्षक कर रहा है। जबकि छात्रसंख्या ज्यादा है। शिक्षकों की कमी से अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूलों में कराने को मजबूर हैं। राजकीय प्राथमिक स्कूल भुरमुनी में पिछले साल 56 बच्चों ने प्रवेश लिया था। इस बार यह संख्या घटकर 40 रह गई है। इस स्कूल में सिर्फ एक शिक्षक कार्यरत है।
विज्ञापन

सलकोट में छात्रसंख्या 38 है। वहां पर तैनात शिक्षिका का स्वास्थ्य खराब है। थरकोट स्कूल में दो साल पहले जिस अध्यापिका की तैनाती हुई थी उसने कार्यभार ही ग्रहण नहीं किया। शिक्षा विभाग वहां पर पद को रिक्त ही नहीं मानता। इस कारण नई तैनाती भी नहीं हो पा रही है। दो साल से गैरहाजिर शिक्षिका के खिलाफ कोई कार्रवाई भी अमल में नहीं लाई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू, ग्राम प्रधान मनोहर लोहिया, स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष मेघराज आदि ने कहा है कि अब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के अफसरों का घेराव किया जाएगा। विभाग को शिक्षकों के रिक्त पद भरने के लिए 28 अक्तूबर तक का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें