फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यंजन प्रतियोगिता में मंजू शर्मा को पहला स्थान

Mon, 25 Nov 2013 05:46 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट। एसएसबी की संदीक्षा संस्था की ओर से कराई गई व्यंजन प्रतियोगिता में मंजू शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। संदीक्षा संस्था एसएसबी में कार्यरत जवानों की पत्नियों की संस्था है। यह लगातार कई प्रकार की गतिविधियों को आयोजित करती रहती है।
विज्ञापन

संदीक्षा की अध्यक्ष वर्षा शेरखाने की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में महिलाओं ने कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए। जो जिस प्रांत का है उसने उसी प्रांत में प्रचलित व्यंजनों को प्राथमिकता दी। श्रीमती शेरखाने ने कहा कि यह प्रतियोगिता महिलाओं की प्रतिभा का आकलन करने के साथ साथ उनके लिए मनोरंजन का भी बेहतरीन माध्यम है। निर्णायकों ने पक्वानों की जांच के बाद ही उनका मूल्यांकन किया। पहले स्थान पर मंजू शर्मा रही। सुलक्षणा ने दूसरा और हंसा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संदीक्षा संस्था ने इससे पहले भी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई थी। यह कोशिश की जाती है कि संदीक्षा से जुड़ी हर महिला इसमें हिस्सा ले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें